जौनपुर : माँ मेवाती देवी लोकहितकारी ट्रस्ट द्वारा संचालित लोकहितकारी चैंबर दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर के तत्वावधान में श्रद्धेय धरतीपुत्र, गरीबों के मसीहा, समाजवाद के पुरोधा माननीय मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता "माँ मेवाती देवी लोकहितकारी ट्रस्ट" के अध्यक्ष एडवोकेट नवनीत यादव ने की, जबकि संचालन का दायित्व एडवोकेट अशोक प्रियदर्शी एडवोकेट गोकुल पूर्वांचली ने संभाला।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट राजनाथ चौहान, एडवोकेट विनय विक्रम, एडवोकेट रविन्द्र विश्वकर्मा, एडवोकेट अरविन्द कुमार मौर्य, एडवोकेट राम स्वारथ यादव, एडवोकेट कृपा शंकर, एडवोकेट मोहम्मद आज़म, एडवोकेट शशि राज गौतम, एडवोकेट शीतला प्रसाद, एडवोकेट राधेश्याम, एडवोकेट अतुल कुमार, समाजवादी कुटिया के संचालक एडवोकेट ऋषि यादव, सहित हज़ारों की संख्या में ट्रस्ट व संगठन के कार्यकर्ता व विद्वान अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी जनों ने दो मिनट का मौन रखकर समाजवाद के इस महान पुरोधा को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने अपने जीवन भर समाज में समानता, शिक्षा, और गरीबों के उत्थान के लिए संघर्ष किया।
एडवोकेट नवनीत यादव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि “धरतीपुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सच्चे अर्थों में लोकतंत्र को जनता तक पहुँचाने का कार्य किया।” कार्यक्रम संचालक एडवोकेट अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि “समाजवाद की ज्योति को जलाए रखना ही माननीय श्रद्धेय मुलायम सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।” अन्य वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का राजनीतिक जीवन संघर्ष, सादगी और समर्पण का प्रतीक था। वे जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित थे और उनकी सोच हमेशा गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रही। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि मुलायम सिंह यादव जी के आदर्शों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य निरंतर किया जाएगा। यह श्रद्धांजलि सभा एक भावनात्मक और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें हर चेहरे पर श्रद्धा और संकल्प की झलक साफ़ दिखाई दी।
संचालक एडवोकेट अशोक प्रियदर्शी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन भाषण देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया

0 Comments