आईआईटी बॉम्बे के फाइनांस क्लब ने हाल में अपने वार्षिक फाइनेंस और इकोनॉमिक्स सम्मेलन का आयोजन किया। तीन दिनों तक चले इस सम्मेलन के जहां कई वक्ताओं ने अपना संबोधन दिया वहीं इस दौरान विभिन्न वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया। इससे छात्रों को कई अहम जानकारियां प्राप्त हुईं। इस सम्मेलन के पहले दिन देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. अनंत वी नागेश्वरन का संबोधन हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े कई बहुमूल्य सुझाव रखे। उन्होंने भारतीय अर्थव्यस्था के मौजूदा स्वरूप और भविष्य की रूपरेखा पर विचार व्यक्त किया।
इस सम्मेलन के दौरान छात्रों को आनंद राठी से बातचीत करने का मौका मिला जो आनंद राठी ग्रुप के संस्थापक हैं। आनंद राठी ने निवेश की जटिलताओं पर छात्रों को अहम सुझाव दिए। इस सम्मेलन के सत्रों के दौरान मनोरंजन के भी कुछ सत्र भी रखे गए। मनोरंजन सत्र के दौरान छात्रों ने स्ट्रैटेजी वार्स गेम में हिस्सा लिया। एक रणनीति के तहत आप निवेश कैसे करें, गेम के दौरान छात्रों को इस चुनौती का सामना करना पड़ा।
सम्मेलन के दौरान तीनों दिन कंज्यूमर बिजनेस, फ्यूचर्स एंड ऑफ्शन्स, एलगो ट्रेडिंग और कई अन्य विषयों पर इंटरएक्टिव सेशन और एजुकेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया। फिनफेस्ट का सामपन ऑक्शन वार्स गेम के साथ हुआ। यह दिमाग की संज्ञानत्मक क्षमता की परीक्षा लेने के लिए काफी रोचक गेम था। तीन दिनों तक चले इस फिनफेस्ट का आयोजन आईआईटी बॉम्बे कैंपस में किया गया। इस दौरान पूरे आईआईटी कैंपस को शानदार तरीके से सजाया गया था। फिनफेस्ट इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ छात्रों के मुलाकात का एक बेहद सुनहरा अवसर प्रदान करता है। इससे छात्र इन एक्सपर्ट के साथ संवाद के जरिए फाइनेंस और इंडस्ट्री से जुड़े व्यवहारिक ज्ञान को हासिल करते हैं।


0 Comments