जौनपुर में राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की जौनपुर जिला इकाई का वार्षिक सम्मेलन राजकमलटाकीज (शाश्वत वाटिका) रूहट्टा में सम्पन्न हुआ । मुख्य अतिथि राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष वसीपीएफ ट्रस्टी चंद्रभूषण उपाध्याय उपस्थित हुए। उन्होंने ने कहा कि टी जी 2 कर्मियों की आवाज़ बुलंद करने व उनके हक और सम्मानको लेकर प्राविधिक कर्मचारी संघ सदैव संघर्षरत रहा है व यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा जब तक संवर्ग को उसका सम्मान नहीं दिला दिया जाता। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसी भी टी जी 2 कर्मचारी का शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
पूर्वांचल परिक्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण उपाध्याय ने कहा की संगठन द्वारा लगातार टी जी 2 कर्मचारियों की जायज मांगों व समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक स्तर पर स्करातमक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ दृण संकल्पित है कि भविष्य में भीसंघ सदस्यो के सम्मान को कभी ठेस नहीं पहुंचने दिया जाएगा। उन्होंने संघ को और मजबूत करने के लिए सभी टी जी 2 कर्मियों कोअपनी एकजुटता ऐसे ही मजबूत बनाये रखने की अपील की।
पूर्वांचल महासचिव ने कहा कि जौनपुर के टी जी 2 साथियों की जागरूकता व एकजुटता पूर्वांचल परीक्षेत्रांतर्गत अन्य जिलों मेंही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में एक सकारात्मक संदेश ऊर्जा का संचाल करती है ।
पूर्वांचल उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने कहा कि टीजी 2 कर्मी विभाग की रीढ़ की हड्डी के समान है जिसके द्वारा बिना किसी प्रकारअतिरिक्त संसाधनों व अधिकारों के, अपने मूल कार्यों के अलावा भी निगम हित में समय समय पर प्रदत्त विभिन्न प्रकार के कार्यदायित्वोंका निर्वहन पूरी निष्ठा व मुस्तैदी के साथ किया जाता रहा है परंतु उसके बावजूद यह संवर्ग सदा ही उपेक्षा का शिकार रहा है।
इस मौके पर पूर्वांचल संगठन सचिव अशोक पटेल , उपाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुंद यादव, विपुल सिंह, विकाशगुप्ता, शिखर श्रीवास्तव, चंदौली जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, रणविजय बिंद, प्रमोद मौर्य, दयाशंकर गुप्ता , दीपक तिवारी आदि ने अपनेविचार रखे।
सभा का संचालन जिला अध्यक्ष अरविंद मिश्रा द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में संघर्ष समिति के संयोजक निकिलेश सिंह, जूनियर इंजीनियर संगठन के अध्यक्ष व सचिव, अभियंता संघ के सचिव व जिले के अधिशाषी अभियंता गणों द्वारा भी उपस्थित होकरकार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के साथ ही टीजी 2 कर्मियों के मनोबल को बढ़ाया गया। अधिवेशन में जिला कार्यकारणी का भी चुनाव संपन्नहुआ जिसमे जिला कमेटी में अध्यक्ष अरविंद मिश्र सचिव अजीत यादव कोषाध्यक्ष शिखर श्रीवास्तव चुने गए।कार्यक्रम मे जिले के सैकड़ों टीजी 2 उपस्थित रहे ।

0 Comments