जौनपुर।जनपद के तिलकधारी सिंह महिला महाविद्यालय के बगल में संचालित कम्प्य़ूटर शिक्षण संस्थान ब्रीलिएंट माईंड कंम्पयूटर क्लासेज ने अपना स्थापना दिवस बड़ी धुमधाम से मनाया।जिसमें मुख्य अतिथी रमेश सिंह (जिलाध्यक्ष-माध्यमिक शिक्षक संघ)रहे।तथा विशिष्ट अतिथि-अजय विक्रम सिंह (एन एस एस समन्वयक), वीरेन्द्र प्रताप सिंह (प्राचार्य टीडी इंटर कॉलेज), जितेन्द्र झां(फिल्म अभिनेता व कलाकार), नरवर अली शिद्दिकी चेयरमैन ब्रीलिएंट माईंड चिल्ड्रेन एकेडमी जौनपुर रहे।कार्यक्रम का संचालन कृष्णा पंडित, आफशा तरन्नुम, स्नेहा मिश्रा,मुस्कान सिंह,पूजा सिंह,सोनी सिंह ने एकसाथ मिलकर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जयशंकर प्रसाद मिश्र व चंन्द्रप्रकाश मिश्र ने किया।सर्वप्रथम संस्था के संचालक श्री महफूज अली शिद्दिकी ने अपने मुख्य अतिथी, विशिष्ट अतिथि इत्यादि मंच पर आसिन लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनसे अपने व अपने शिक्षण संस्थान कर इसी तरह फलने फूलने आगे बढते रहने सहित, संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे व कर चुके छात्र-छात्राओं के उज्वल भविष्य के लिए आर्शिवचन लिया।बाद में मुख्य अतिथी ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और सभी ने एक साथ मिलकर राष्टगान किया।कार्यक्रम में भाग ले रहें छात्र-छात्राओं ने अनेक आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जिनमें हाल ही में हेलिकॉप्टर क्रैश हुई दुर्घटना में शहिद हुए जवान देश के लाल जनरल विपिन रावत की झांकी को देखकर लोगों की आंखें नम हो गयी।फिल्म अभिनेता जितेन्द्र झां ने सभी को एक अच्छे कलाकार के अंदर क्या गुण विद्यमान होना चाहिए उसको बतलाया।मुख्य अतिथी ने अपने संबोधन में कहा कि यह शिक्षण संस्थान कम्प्यूटर व अंग्रेज़ी भाषा की अच्छी जानकारी के लिए सर्वोपरी स्थान है।जहां पर जरूरत की सारी चीजें एक एक करके सिखायी व पढा़यी जाती हैं।मेरा इस संस्थान से पुराना लगाव व जुड़ाव रहा है।संस्था के संचालक की इसमें जितनी तारीफ की जाय कम होगा जो इतने दिनों से संचालन करते आ रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से दीपक सिंह(पत्रकार), राजा यादव,अवधेश मिश्रा, गोविंद यादव,कौशल यादव, अजय तिवारी, रितेश,आकांक्षा वर्मा,महेश कुमार, आकाश यादव,शिवांगी सोनकर,फिजा बानो,प्रियांशु सिंह, हीना सिद्दीकी, मोनु यादव, पुजा गौड़,दीपक मिश्रा,सिमा मिश्रा, उषा मिश्रा, अवनीश यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।
0 Comments