जौनपुर: धर्मापुर ब्लॉक के कौवापार (गोपालपुर) निवासी नितेश यादव पुत्र बांकेलाल यादव ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ सोशल वर्क की उपाधि लेने के उपरांत 5 अगस्त 2020 से लॉक डाउन के समय से क्षेत्र के गरीब एवं असहाय बच्चों के साथ मुसहर समाज के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य कर रहे है। निःशुल्क शिक्षा के साथ बच्चों के लिए कॉपी पेन तथा अन्य शिक्षण सामाग्री भी मुहैया कराते है। नितेश यादव ने बच्चों को संविधान के बारे में भी अभी से जागरूक कर रहे है। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए हर महीने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करा के बच्चों को पुरस्कृत करने का कार्य करते है। लॉक डाउन के समय से नितेश यादव ने अब तक 4 बार रक्तदान भी किये है।
0 Comments