जौनपुर के सिकरारा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुल्हन मऊ खास में विभा पाण्डेय के नेतृत्व में अब आई जूनियर मास्टर शेफ की बारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा-4 की हिंदी बुक फुलवारी, पाठ - टेसू राजा के अंतर्गत बच्चों ने प्रोजेक्ट कार्य किया जिसमें उन्होंने अपने मनपसंद चीजों के बारे में अपने घर के बड़ों से बनाने की विधि व सामान को पूछ कर लिखा ,उस पर अपने अनुभव व बनाने के तरीके को अपने शब्दों में उन्होंने जूनियर मास्टर शेफ के रूप में प्रस्तुत किया साथ ही स्वस्थ खाना खाने व स्वस्थ रहने का संदेश भी दिया।इसमे कक्षा- 4 के बच्चों ने दही बड़ा, गेहूं की रोटी पकौड़ी, गाजर का हलवा, खीर, बनाने के तरीके बताएं जिसे देखकर अन्य क्लास के बच्चे भी उत्साहित होकर इस गतिविधि में भाग लिए जहां कक्षा 5 के बच्चों ने पालक का सूप, काढ़ा, आलू मटर की घुघरी ,दम आलू बनाने के तरीके बताएं वहीं कक्षा -1 के बच्चे भी पीछे नहीं रहे उन्होंने अपने स्तर के अनुसार नींबू का शरबत बनाकर अपनी अभिव्यक्ति दी। बच्चों ने *जूनियर मास्टर शेफ से प्रश्न पूछ कर इसे और भी रोचक बना दिया जैसे,,,,,,,,
🔸हम पकौड़ी को लाल क्यों करते हैं ?
🔸बरे को पानी में भिगोया क्यों जाता है?
🔸खीर बनाने से पहले चावल को भूना क्यों जाता है ?
🔸क्यों हमेशा इसे चलाते रहना चाहिए ?
🔸अगर हम इसमें नमक डाले तो 😃!
🔸काढ़ा हमें कब पीना चाहिए ?
🔸गेहूं की रोटी बनाने के लिए किस की फसल उगाएंगे ?
🔸 इसे बनाने में कौन कौन से बर्तन इस्तेमाल किए जाते हैं ?
0 Comments