जौनपुर:दिलीप राय बलवानी बसपा छोड़ भाजपा में शामिल


केंद्र और राज्य की सरकार से प्रभावित होकर बीएसपी नेता दिलीप राय ने भाजपा का थामा दामन

जौनपुर, ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से एक सच्चे और शहद समाजसेवी के रूप में चर्चित बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रबल एवं प्रखर नेता दिलीप राय बलवानी जोकि करोना काल के समय लॉकडाउन के दौरान बड़े ही सहजता और सरलता के साथ जनता के बीच में रहकर समाज सेवा की एक मिसाल कायम की है प्राप्त जानकारी के अनुसार बसपा के युवा नेता दिलीप राय बलवानी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय पार्टी प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ला ने दिलीप राय बलवानी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर भाजपा के बरिष्ठ केंद्रीय नेता एवं पूर्व सांसद डाँ विजय सोनकर शास्त्री की भी विशेष उपस्थिति रही। अन्याय नेताओं के साथ दिलीप राय के अनेकों समर्थक भी मौजूद थे। पिछले कई वर्षों से बसपा के साथ सक्रिय श्री दिलीप राय बलवानी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी हैं। जिले में श्री दिलीप राय बलवानी बसपा के सक्रिय नेता के रूप में लंबे समय के से काम करते आ रहे थे।
दिलीप राय बलवानी की पहचान उत्तर प्रदेश में युवा समाजसेवी एवं कानूनी एक्टिविस्ट के रूप में होती है और दलित वर्ग के मध्य उनकी एक सशक्त पहचान बनी हुई है। भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद पार्टी नेता प्रेम शुक्ला ने कहा कि दिलीप राय बलवानी के आने से पार्टी में दलित वर्ग की सशक्त था और बढ़ेगी और इसका लाभ उत्तर प्रदेश के दलित वर्ग की जनता को प्राप्त होगा।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दलित नेता श्री बलवानी ने कहा कि बसपा को लेकर दलित वर्ग की जो उम्मीदें थी वह पूरी नहीं हुई इसके विपरीत भाजपा शासन में दलित वर्ग के लिए जो कार्य हुए और जो कार्य हो रहे हैं उससे दलितों के मध्य नई चेतना एवं ऊर्जा का संचार हुआ है।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दलित नेता दिलीप राय बलवानी ने कहा कि बसपा को लेकर दलित वर्ग की जो उम्मीदें थी वह पूरी नहीं हुई इसके विपरीत भाजपा शासन में दलित वर्ग के लिए जो कार्य हुए और जो कार्य हो रहे हैं उससे दलितों के मध्य नई चेतना एवं ऊर्जा का संचार हुआ है विकास के मार्ग प्रशस्त होने से दलित वर्ग लगातार उन्नति कर रहा है
यही कारण है कि वह अब बसपा को छोड़कर भाजपा में आए हैं और अब वह पार्टी के साथ जुड़कर दलित वर्ग की उन्नति के लिए सक्रिय होंगे और दलित वर्ग के हक की लड़ाई के लिए पूरी तत्परता के साथ सरकार की योजनाओं कोला कर पहुंचाने का कार्य करेंगे। दिलीप बलवानी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के आगामी चुनाव में भाजपा सरकार पुनः पूर्ण बहुमत से नई सरकार का गठन करेगी।

जिसमें सभी वर्गों का योगदान होगा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो जाति के नाम पर विकास नहीं करती है सबका साथ सबका विकास यही उसका नारा है और सबका साथ सबका विकास हो भी रहा है.

Post a Comment

1 Comments

  1. Live Dealer Casinos - Lucky Club Live
    There are many casino luckyclub sites that accept the world's most popular live dealer game. The most popular one is PokerStars. They offer the most popular live casino games.

    ReplyDelete