जौनपुर के काशीपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, देखें वीडियों Kashipur Barasathi Jaunpur News

जौनपुर



जौनपुर: बरसठी रेलवे स्टेशन के पश्चिम काशीपुर गांव के पास रेलवे लाईन पर रविवार को गांव के ही एक 35 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। उसका शव देखते ही गांव में हड़कम्प मच गया। पुलिस के अनुसार मृत युवक विक्षिप्त था। जिसका इलाज भी चल रहा था। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काशीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद गौतम सुबह अपने घर से शौच के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ निकला था। उसका घर रेलवे ट्रैक के पास ही कुछ दूरी पर स्थित है। सुबह करीब 9 बजे जौनपुर से प्रयागराज की तरफ से जा रही एजे पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही घर वाले भी पहुंच गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई रामचंद्र ने बताया उसका मानसिक सन्तुलन ठीक नहीं था। काफी दिनों से दवा चल रही थी। उसे बीच बीच मे मिर्गी का दौरा भी आता था।

Post a Comment

0 Comments