सिगरामऊ (जौनपुर): क्षेत्र के केवटली कला गांव के पास रेलवे क्रासिग के समीप ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को थाने ले आई। जहां से पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक किस ट्रेन से कटा और वह किन परिस्थितियों में रेलवे लाइन के समीप पहुंचा यह पता नहीं चल सका है। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी उक्त शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
0 Comments