जौनपुर: अंडरपास चौड़ा करने की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन J Bharat News



मीरगंज (जौनपुर): जंघई-जफराबाद रेलखंड स्थित रामपुर चौथार गांव के समीप अंडरपास चौड़ा करने की मांग पर ग्रामीणों ने बुधवार को रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीण इसके लिए लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन इसे लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मछलीशहर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर चौथार से होकर जंघई-जफराबाद रेलखंड गुजरता है। यहां से दर्जनों गांव के ग्रामीण पैदल व बाइक से आते-जाते हैं, लेकिन चार पहिया वाहन चालकों को 15 किमी का सफर तय कर जरौना, सिरौली, मनापुर, बसेरवा, कसेरवा तक का चक्कर लगाकर मुख्यालय पहुंचते हैं। इससे सभी का समय जाया जाता है। इस रास्ते से भटहर व कमासिन गांव पक्के मार्ग से जुड़ा है। अंडरपास चौड़ा न होने से सभी को मुसीबत होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। विरोध करने वालों में लक्ष्मीकांत तिवारी, गुंजन राम मौर्य, शिवनारायण, आशीष, संतोष तिवारी, मनोज तिवारी, पप्पू पांडेय, रामचंद्र पांडेय, पवन प्रजापति, धनीराम, डाक्टर रामचंद्र त्यागी, अरविद प्रजापति, संदीप तिवारी, डब्लू गौतम सहित अन्य लोग शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments