जौनपुर: कमरें में गमछे के सहारे पंखे से लटकता मिला किशोर का शव,देखे वीडियों J Bharat News

 




सिकरारा (जौनपुर) : रीठी गांव की अनुसूचित जाति बस्ती के एक 17 वर्षीय किशोर का शव कमरे में गमछे के सहारे पंखे से लटकता मिला। स्वजन का कहना है कि किशोर ने आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम के जांच करने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

गांव के लालसाहब गौतम का पुत्र आदर्श गौतम (17) खाना खाकर सोमवार की रात अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार को परिवार के अन्य लोग पड़ोस में किसी के घर पूजन में गए हुए थे। दिन में लगभग साढ़े 11 बजे आदर्श की मां फूला देवी उसे जगाने के लिए दरवाजा खुलवाने लगीं। काफी प्रयास के बाद भी भीतर से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं हुई। अनहोनी की आशंका से मां परेशान हो गई और स्वजन के साथ गांव के लोगों को बुलाया।

ग्रामीणों ने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। भीतर आदर्श का शव कमरे में पंखे के सहारे लटक रहा था। उसका मोबाइल फोन टेबल पर रिकार्डिंग मोड में था, जिसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मृत किशोर 12वीं कक्षा में पढ़ता था। बेटे की मौत के बाद मां का बुरा हाल है। बहन पुष्पा व चित्रा देवी के साथ छोटे भाई अमन, दादा चंद्रदेव के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments