नौपेड़वा (जौनपुर): बक्शा थाना परिसर में बुधवार को हुई पंचायत के बाद स्वजन की मौजूदगी में विवाहिता अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। थाना क्षेत्र के डीह जहनिया गांव की एक युवती की शादी बदलापुर थाना क्षेत्र के बछाड़ी गांव निवासी युवक के साथ 29 मई 2020 को हुई थी। युवती शादी के बाद दो माह ससुराल रहकर विदा होकर मायके आई तो दुबारा नहीं गई। ससुराल पक्ष जब भी विदाई की तारीख रखता तो युवती जाने को तैयार नहीं होती थी। गत 15 नवंबर को युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इसकी जानकारी मायके व ससुराल पक्ष को हुई तो मामला थाने पहुंचा। मायके व ससुराल के अलावा प्रेमी पक्ष के लोगों की घंटों पंचायत चली। इसके बाद अधिवक्ता की मौजूदगी में लिखा-पढ़ी के बाद युवती प्रेमी के साथ चली गई।
0 Comments