धर्मापुर ब्लॉक के कौवापार गांव स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि समाजसेवी जितेंद्र यादव ने पुरस्कृत किये। जिसमे प्रथम स्थान श्रद्धा मौर्या, द्धितीय स्थान खुशी यादव , तृतीय स्थान अनमोल यादव को, प्रिया पाल,आँचल मौर्या, सृष्टि यादव , निखिल, आदित्य को सांत्वना पुरस्कार मिला । कार्यक्रम का आरंभ संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ शुरू हुआ । संस्थान के संचालक नितेश यादव ने मुख्य अतिथि जितेंद्र यादव जी का माल्यार्पण करके स्वागत किये एव संस्थान का मोमेंटो देकर सम्मानित किए। जितेंद्र यादव जी ने बच्चों को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत एवं लगन से किसी भी सफलता को प्राप्त किया जा सकता है आप लोग इसी निष्ठा के साथ पढ़ाई को जारी रखिये जरूर आप लोग आगे जाएंगे । उन्होंने कहा कि आप लोग बहुत भाग्यशाली है कि लॉकडाउन के समय शुरू समाजवादी शिक्षण संस्थान संस्थापक नितेश यादव लगातार आप लोगो को निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य कर रहे है तथा समय समय पर इस तरीके का प्रतियोगिता करा के शिक्षा के क्षेत्र में आप लोगो को आगे ले जाने का कार्य कर रहे है। इस तरीके से प्रतियोगिता कराने से बच्चों का बौद्धिक विकास भी होता है तथा उनमें ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम का संचालन चरन यादव जी ने किया । संस्थान के संस्थापक नितेश यादव ने सभी लोगो का आभार ब्यक्त किये । इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम साहब यादव , अध्यापक कृष्ण मोहन यादव, डॉ साहुल, अत्येन्द्र, सुरेश, पंकज , योगेंद्र, मिथिलेश , शुभम , आर्यन, अंकित , राहुल , रोहित ,विकाश, नन्हे, छोटू वनवाशी, मझड़ी, मनीष सरोज , आदि लोग उपस्थित थे।
0 Comments