जौनपुर के लाल का लखनऊ में धमाल, नवाब ने किया सम्मानित Pramod Gupta Official Sujanganj Jaunpur Uttar Pradesh





जौनपुर।
 सूबे की राजधानी लखनऊ में अंजली फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी शार्ट फिल्म लव का सिमकार्ड का रिलीज कार्यक्रम आयोजित हुआ। ऊर्दू अकेडमी गोमतीनगर में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के लाल प्रमोद गुप्ता ने हास्य कविता का मंचन करके उपस्थित लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। प्रमोद की कविता से मंत्र-मुग्ध हुये कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ के नवाब सै. 
मासूम रजा ने प्रमोद को सम्मानित करते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ जिसमें रिदम डांस फैक्ट्री लखनऊ के कलाकारों ने बहुत ही शानदार प्रस्तुति दिया। फोक नृत्यांगना वागीशा पंत ने फोक नृत्य करके सभी का मन मोह लिया। फिल्म के डायरेक्टर बृजेन्द्र मौर्य, मुख्य कलाकार सागर शान एवं प्रियंका रघुवंशी ने सभी से एक बार फिल्म देखने की अपील किया।



Post a Comment

0 Comments