जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवांह गांव स्थित झोखरिया बाग में बुधवार की रात लगभग दो बजे विभिन्न जनपदों में आतंक का पर्याय बने एक लाख के ईनामी बदमाश प्रशांत पांडेय उर्फ कल्लू पंडित को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। प्रशांत सुल्तानपुर जिले के अमरथू डढ़िया कोतवाली कादीपुर का निवासी था।
उक्त बदमाश के ऊपर सुल्तानपुर में 50 हजार, आंबेडकर नगर तथा जौनपुर जिले की पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बुधवार की शाम जौनपुर की की क्राइम ब्रांच की टीम व पुलिस को सूचना मिली कि उक्त बदमाश गैरवांह में रात में आने वाला है आने वाला है। इस पर सरपतहां, शाहगंज व खेतासराय थाने की पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच टीम ने घेरेबंदी की।
रात में लगभग दो बजे उसका सामना पुलिस से हुआ। इस दौरान क्रास फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां ले गई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि प्रशांत का आतंक सुल्तानपुर, आंबेडकरनगर जिले के साथ ही जौनपुर में भी था। जौनपुर में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
Post a Comment
0
Comments
साइबर ठग जितेंद्र बघेल का वीडियो आया सामने
J भारत न्यूज पर देखिए चुनावी इक्का , किसका चलेगा सिक्का J भारत न्यूज की महाकवरेज
0 Comments