Jaunpur News: कृपाशंकर ने की सामना के 'पैटर्न' की निंदा, कहा-जौनपुर को बदनाम करने का घृणित कार्य

 Jaunpur News: कृपाशंकर ने की सामना के 'पैटर्न' की निंदा, कहा-जौनपुर को बदनाम करने का घृणित कार्य



Jaunpur News: महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं भाजपा महाराष्ट्र (BJP Maharashtra) के नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह (Kripashankar Singh) अपने गृह जनपद जौनपुर (Jaunpur) में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आज तक पैटर्न (pattern) शब्द का प्रयोग विकास और सांस्कृति तथा शिक्षा आदि के साथ जोड़कर प्रयोग किया जाता रहा है, लेकिन शिवसेना के समाचार पत्र सामना में दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना में इस शब्द को जोड़ते हुए जनपद जौनपुर को बदनाम करने का घृणित एवं घोर निन्दनीय कृत्य किया गया है। इसकी जितनी भी निन्दा किया जाये शब्द कम पड़ जायेगा।


कृपाशंकर सिंह ने कहा कि जिन लोंगो ने दुष्कर्म की घटना को लेकर जौनपुर पैटर्न शब्द का प्रयोग किया है, उन लोंगो को जौनपुर के इतिहास की जानकारी नहीं है, शिराज ए हिन्द के नाम से विख्यात जनपद जौनपुर का अपना अद्वितीय इतिहास है। इस जनपद में भारत माता को आजादी दिलाने के लिए 21 लोग एक साथ शहीद हुए थे। यहां पर शिक्षा का ऐसा केन्द्र था और आज भी है कि देश के कोने कोने में यहां के लोग आईएएस के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सामना अखबार के लोंगो ने एक घटना को लेकर जनपद वासियों की छवि को दूषित करने का काम किया है।


Post a Comment

0 Comments