उज्ज्वला योजना का नाम अब बुझजला रख देना चाहिए: अखिलेश यादव J BHARAT NEWS



समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को जौनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केपी यादव के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। साथ ही डॉ. केपी यादव के परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। इससे पहले उन्होंने भदोही जिले के इनार गांव का दौरा किया था, जहां शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शोक व्यक्त करने के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात की। जहां भाजपा सरकार पर हमला बोला।



आरक्षण खत्म करना चाहती है सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है। इस सरकार ने सिर्फ अमीरों के लिए काम किया है। सरकारी संपत्ति को बेचने का कार्य कर रही है। उन्होंने उज्जवला योजना को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना से गरीबों को गैस सिलिंडर दिया जा रहा है, लेकिन महंगाई इस तरह से बढ़ा दी गई है कि उज्ज्वला योजना का नाम अब बुझजला रख देना चाहिए। गरीब परिवार के लोग गैस सिलिंडर भी नहीं भरवा पा रहे हैं।



किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार डीजल और पेट्रोल का दाम बढ़ा रही है, लेकिन किसानों की आय अब तक नहीं बढ़ी। इस सरकार में शिक्षकों का सबसे बहुत अपमान हुआ है। समाजवादी पार्टी इनकी हर स्तर से मदद को तैयार है। अब रह वर्ग बदलाव चाहता है।


31 अगस्त को केपी यादव का निधन, मुलायम सिंह के करीबी थे

समाजवादी पार्टी के नेता व गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केपी यादव की 31 अगस्त की सुबह चार बजे लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।


कुछ माह से अखिलेश से बढ़ गई थी नजदीकियां

डॉ. केपी यादव मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी थे। इधर कुछ माह से उनकी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। उनके निधन के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शोकसभा का आयोजन किया था। इसके बाद शुक्रवार को नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी भी शोक जताने उनके घर आए थे। पार्टी के जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी बताते हैं कि डॉ. केपी यादव 36 बार गिरफ्तार हुए थे और 12 बार जेल की रोटियां भी खाई हैं। वह कुशल वैज्ञानिक से लोकप्रिय नेता बन रहे हैं।




Post a Comment

0 Comments