जौनपुर: जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर-नहोरा के बीच स्थित पुल पर मंगलवार की रात पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। इसमें पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए। जबकि बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ है। घायल बदमाशों को पुलिस उपचार के लिए अस्पताल ले गयी। मौके से स्कूटी, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। पुलिस की माने तो बदमाशों के उपर जिले के विभिन्न थानो में कई मुकदमा दर्ज है।
एसपी अजय कुमार साहनी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत थानाध्यक्ष जलालपुर व स्वाट टीम सुरहुरपुर में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनो की चेकिंग कर रही थी। रात में करीब एक बजे दो पहिया वाहन आती दिखायी दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देक स्कूटी पर सवार दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुल के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल होकर गिर पड़े।
मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों ने अपना नाम सौरभ गुप्ता व रंजीत गौतम उर्फ राजा बताया। मुठभेड़ में आरक्षी विकास सिंह को भी गोली लग गयी थी। घायल दोनों अभियुक्तों व विकास सिंह को तत्काल इलाज हेतु अस्पताल लाया गया। अभियुक्तों के कब्जे से दो तमन्चा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस 315 बोर व एक मिस कारतूस 315 बोर व एक स्कूटी बिना नम्बर की बरामद की गयी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
सफलता पाने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, आदेश कुमार त्यागी प्रभारी स्वाट टीम, कास्टेबिल अजय यादव, संजय यादव, सोनू निषाद, दीपक मौर्य, सुनिल यादव, आनन्द सिंह, विकास सिंह

0 Comments