जौनपुर:सुजानगंज थाना क्षेत्र के सरायखानी गांव में तीन की मौत, दो घायल,वीडियों देखे


 जौनपुर जिले में आफत बनी बारिश ने कई लोगों की जान ले ली। कई जगहों पर कच्चे मकान ढह गए, जिससे मलबे में दबकर कई लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। सुजानगंज  थाना क्षेत्र में हुए हादसे में एक परिवार के तीन लोग और  सिकरारा थाना क्षेत्र में

एक महिला की मौत हो गई। कई जगहों पर कच्चे मकान ढह गए, जहां लोग घायल हो गए।



 सुजानगंज थाना क्षेत्र के सरायखानी गांव में भरत लाल जायसवाल अपने परिवार के साथ बुधवार की रात सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे अचानक उनके कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिसके मलबे में परिवार के पांच सदस्य दब गए। इनमें भरत लाल उनकी पत्नी गुलाबा देवी और बेटी साक्षी, भाभी रेखा देवी और भांजी काजल शामिल थी।

आसपास के लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाले। आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने भरत लाल, गुलाबा देवी और साक्षी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रेखा और काजल का इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। साथ ही मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

Post a Comment

0 Comments