जौनपुर: सिकरारा थाना क्षेत्र के सकलडीहा गांव में रात करीब एक बजे कच्चे घर की दीवार बगल के छप्पर पर गिर गई। छप्पर में सो रही 47 वर्षीय उर्मिला देवी की मलबे में दबने से मौत हो गई। मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियाव (डिहवा) गांव निवासी राममूर्ति सरोज का कच्चा घर ढह गया। संयोग से खतरा भांपकर घर में सोए स्वजन बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए, लेकिन गृहस्थी के हजारों रुपये मूल्य के सामान नष्ट हो गए। उधर,धर्मापुर क्षेत्र के रत्तीपुर गांव में मड़हा गिरने से सो रहा सोनू कुमार पुत्र मेवालाल घायल हो गया। गृहस्थी के हजारों रुपए मूल्य के सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गए।

0 Comments