परवेज़ जौनपुरी ने आज अपने लाव लश्कर के साथ Aimim पार्टी कार्यालय जौनपुर में पार्टी के जिला अध्यक्ष जनाब इमरान बंटी के समक्ष सदस्यता ग्रहण किया।उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद से अब तक शासन करती चली आ रही राजनैतिक पार्टियों ने अल्पसंख्यकों और हर जाति के छोटे तबकों का वोट लेकर सिर्फ अपनी सत्ता पर काबिज होने के लिए उनका इस्तेमाल किया और विकास की धारा से नज़र अंदाज किया है। हर जाति धर्म के उनके अपने एक रहनुमा बने बैठे हैं समाज में । पर मुसलमान को *बिना चरवाहे की बकरियों* की तरह छोड़ दिया गया है सिर्फ चुनाव के टाइम वोट के लिए सत्ता धारी पार्टियों को उनकी याद आती है और फिर 5 साल के लिए उनको नज़र अंदाज करके उनको ही बुरा भला कट्टरपंथी, फसादी कहकर समाज में प्रचार किया जाता है जो अब नहीं होगा । जो जिसका हकदार है उसको उसकी हक की बात की जाएगी ।अगर हम सरकार नही बना सकते हैं तो बिना हमारे भी सरकार नही बन सकती है इसका एहसास करवा देंगे।
परवेज़ जौनपुरी पब्लिक राइट्स एसोसिएशन राष्ट्रीय संगठन के साथ मानवाधिकार मीडिया पत्रिका से पत्रकार भी है जो आम लोगों की मूल समस्या को अक्सर उठाते रहते हैं और कई काम को जनता की हित में करवाने का काम किया है। उन्होंने हर जाति धर्म के लोगों से आह्वान किया है की मिलकर पार्टी को मज़बूत करें
0 Comments