जौनपुर:संदिग्ध परिस्थितियों पंखे में लगे फंदे से लटकता मिला युवक का शव

जौनपुर: सिकरारा थाना क्षेत्र के भुवाखुर्द गांव में सोमवार को दोपहर बाद एक युवक का शव पंखे में लगे फंदे से लटकता मिला।


भुवाखुर्द गांव निवासी आलोक कुमार सिंह (32) पुत्र स्व. हुनर साहब सिंह अपने घर नशे की हालत में पहुंचा। मां लीला देवी के अनुसार आलोक ने फांसी लगाकर जान देने की बात कहते हुए मकान के हाल में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो किसी अनहोनी की आशंका से उन्होंने दरवाजा पीटना शुरू किया। दरवाजा नहीं खुलने पर वह आस-पास के लोगों को बुला कर लाईं। लोगों ने खिड़की से देखा तो वह पंखे से साड़ी के सहारे लटका हुआ था। लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसको पंखे से उतारा। ग्रामीणों ने निजी चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आलोक की पत्नी पूनम अपने तीन बच्चों के साथ इन दिनों मायके गई हुई हैं। घर पर बूढ़ी मां व एक बेटी ही थी। इकलौते बेटे आलोक की मौत से मां का रो - रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई रिंकू सिंह की 2014 में ट्रेन से गिर कर मौत हो गयी थी। चाचा अवधेश सिंह ने सूचना पत्नी व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सैयद हसेन मुंतजर ने बताया कि भुआखुर्द गांव में आलोक कुमार सिंह नाम के युवक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।


Post a Comment

0 Comments