प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 सितम्बर को मुंगराबादशाहपुर में स्थित सार्वजनिक पीजी कालेज में आगमन को लेकर शनिवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। हेलीपैड के साथ ही सभा के लिए मंच बनाने का कार्य और साफ सफाई जारी रहा। अधिकारियों ने मुंगराबादशाहपुर स्थित सार्वजनिक पीजी कालेज एवं सार्वजनिक इंटर कालेज में निरीक्षण किया।
इस बीच भाजपा संगठन ने देरशाम सर्किट हाउस में काशी क्षेत्र के महामंत्री सुशील त्रिपाठी की उपस्थिति में बैठककर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के रणनीति बनायी। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि किन किन मोर्चेपर कार्यकर्ता लगाये जायेंगे। मंडलों से कितने कार्यकर्ता जायेंगे यह भी तय किया गया। बैठक में राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी, जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, महामंत्री सुशील मिश्र, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया, सुधाकर उपाध्याय, किरन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, पियूष गुप्ता, सुनील तिवारी अन्य मौजूद रहे।
0 Comments