जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के पचवल गांव में सड़क खराब होने के कारण विद्यालय पढ़ने जा रहा 14 वर्षीय एक किशोर के ट्रक की चपेट में आ जाने से मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने जौनपुर भदोही एन एच हाईवे मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पुलिस प्रशासन ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जाम को हटाने की हिम्मत नहीं कर पा रही है। ग्रामीण पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सियन को मौके पर बुलाने की मांग पुलिस से कर रहे हैं।

0 Comments