जौनपुर: आज खुलें स्कूल बच्चों पर हुई पुष्पवर्षा J BHARAT NEWS

 जौनपुर जनपद में लंबे समय के बाद कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल खुले हैं ऐसे में जिले के सरकारी स्कूलों में कुछ अलग तरह से बच्चों का शिक्षकों ने वेलकम किया है, स्कूलों को विशेष तरह से सजाया गया जो बच्चे स्कूल पहुंचे उन पर पुष्प वर्षा की गई है बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला है।

कोरोना की वजह से लंबे समय से स्कूल बंद थे और बुरी तरह बच्चों की जो पढ़ाई है वह प्रभावित हुई थी आज जब बच्चे स्कूल में पहुंचे तो उनका कुछ अलग अंदाज में स्वागत हुआ है।

सरकारी स्कूलों में विशेष सजावट ,पुष्प वर्षा से बच्चों का स्वागत, थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सेनीटाइजर और विशेष साफ सफाई व बच्चो की उपस्तिथि की इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बच्चों और शिक्षकों में लंबे समय के बाद पढ़ाई शुरू होने को लेकर कितना उत्साह है बच्चे खास तरह से किए गए वेलकम से काफी खुश नजर आए।

वीडियों यहां देखे


Post a Comment

0 Comments