जौनपुर में जमीनी विवाद में जो हुआ,ख़ूनी खेल, 16 लोग घायल ,मच गया हड़कंप Jaunpur News J BHARAT NEWS

 जौनपुर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया,इस दौरान लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए और एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाने लगे,और धारदार हथियार का प्रयोग भी किया गया,इस दौरान एक किशोरी समेत 16 लोग घायल हो गए,पूरा मामला के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के दुगोली खुर्द गांव का है।

 बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के दुगोली खुर्द गांव में बुधवार को जमीन को लेकर अखिलेश गौतम और भानु गौतम के बीच खूनी संघर्ष हो गया,इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार का प्रयोग किया गया,मारपीट की घटना में 1 किशोरी 2 वृद्ध समेत 16 लोग घायल हो गए,जिन्हें सीएचसी बदलापुर मे भर्ती कराया गया, जहा पर 3 लोगो की हालत गंभीर होने से चिकित्सक उन्हें जिला अस्पताल चिकित्सक रेफर कर दिया गया,जहा पर एक की हालत ज्यादा गंभीर देख वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भेज दिया गया।उधर घटना की  जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Post a Comment

0 Comments